जौनपुर । निज संवाददाता
राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर श्रीमती गिरिजा तिवारी द्वारा उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती गिरिजा तिवारी जी ने राहुल गांधी जी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने बचपन से हिंसा और नुकसान का अपार दुख झेला लेकिन राजनीति में आने पर उन्होंने ऐसे भयंकर व्यक्तिगत हमले का सामना किया जिसमें उनको और भी निडर और मजबूत दिल का इंसान बना दिया है ।
गिरजा तिवारी जी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व सच्चे दिल और पूर्ण समर्थन के साथ करेंगे ।
बैठक में उपस्थित लोगों में हरिप्रसाद सिंह ,विजय बहादुर सिंह , तरुण तिवारी, राजन तिवारी "अधिवक्ता", मानस, विजय सिंह बागी, शुभम सिंह, पिंटू सिंह, कृष्णा, श्रीराम, मोहम्मद इदरीस, मोहम्मद पिंटू , रमाशंकर पाठक आदि लोग उपस्थित रहे ।

